हेलमेट तो बच सकती थी तीनों की जान
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी सलीम पत्नी बानो व बेटे भूरा के साथ रिश्तेेदारी में छुटमलपुर के गांव दधेड़ू गए थे। वहां से लौटते समय तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। भूरा बाइक चला रहा था। जबकि उसके पिता सलीम और मां बानो पीछे बैठे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस को ओवरटेक करते हुए सामने से आते ट्रक से उनकी बाइक उलझी तो बाइक सवार तीनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे। तीनों के सिर सीधे सड़क से टकराने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया और ट्रक को रोहाना चौकी में छोड़कर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उनकी शनाख्त कराते हुए सलीम के दामाद मल्हूपुरा निवासी आरिफ कुरैशी को हादसे की जानकारी देते हुए शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। दामाद आरिफ ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई है।
परिवार में तीन बेटे, तीन बेटियां
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी सलीम कुरैशी के परिवार में तीन बेटे भूरा, शावेज व सलमान हैं। वहीं तीन बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी गुलिस्तां की शादी मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आरिफ कुरैशी से हुई है। जबकि उससे छोटी बेटी शाइस्ता की शादी शाहपुर के गांव शिकारपुर निवासी युवक से हुई थी।