फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए मुखर हुए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए मुखर हुए कर्मचारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होने वाली हड़ताल के लिए कमर कस ली है। रविवार को कूकड़ा ब्लाक में हुई बैठक में 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह किसी के बहकावे में आए बिना हड़ताल में शामिल हों।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालिंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाली हड़ताल पूरी तरह सफल रहेगी। सभी शिक्षक विद्यालय बंद करके कचहरी प्रांगण में भागीदारी करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र नागर ने कहा कि सभी राज्य कर्मचारी कार्यालयों का ताला बंद करके सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कचहरी परिसर में रहेंगे। संरक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी किसी के बहकावे में न आएं। चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। जब तक पुरानी पेंशन बहाली का शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भ्रमण कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की जाएगी। बैठक में संजीव बालियान, इंदूभूषण शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राकेश राठी, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, आनंद कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, हरीशचंद, अवनीश राठी, अशोक शर्मा, नीलम चौधरी, दिनेश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, पूरन सिंह, अनिल वर्मा, कर्णपाल शर्मा, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बालेंद्र सिंह और संचालन रविंद्र नागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें