समाजसेवा के लिए चार महिलाओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब उन्नति के चार्टर अध्यक्ष पद पर रीना अग्रवाल को अधिष्ठापित किया गया। कार्यक्रम में चार समाजसेवी महिलाओं को नारी शक्ति रत्न से सम्मानित किया गया।
रविवार को एक बैंक्वटहाल में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में गाजियाबाद से आए डिस्ट्रिक गवर्नर पीएमजेएफ विनय मित्तल ने उन्नति क्लब के चार्टर पद पर रीना अग्रवाल को अधिष्ठापित कराया। अलग-अलग क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों को अनिल कंसल, रेनू गुप्ता एवं आलोक गुप्ता ने पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जीएलटी एरिया लीडर एसके मधोक ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष को गोल्डन कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। उप मंडल अध्यक्ष संजीवा अग्रवाल ने सभी से समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। लायंस क्लब उन्नति द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी गई। क्लब के 38 नए सदस्यों को पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने शपथ दिलाई। डॉ नूतन जैन, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू जैन, बीना शर्मा एवं चंचल सक्सेना को बेहतर कार्य करने के लिए नारी रत्न से सम्मानित किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंज बिहारी, आशु सिंघल, संजीव गर्ग, सचित अग्रवाल, गौरव गर्ग, अवतार कृष्ण, अनिल गर्ग, जगरोशन, रेणू गुप्ता, राकेश गर्ग, संदीप रुगल और शालू मित्तल मौजूद रहे। संचालन अजय अग्रवाल और राहुल माहेश्वरी ने किया।