फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति यात्रा को किसानों का हरिद्वार कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से आज शुरू होगी भाकियू की किसान यात्रा
विज्ञापन

जिले से करीब चार हजार किसान हरिद्वार के लिए हुए रवाना
दिल्ली के किसान घाट पर होगा अंतिम पड़ाव
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के लिए जिलेभर सेकिसानों की टोलियां शनिवार को शहर के रामपुर चौराहे पर पहुंची। इसके बाद किसानों का काफिला ट्रैक्टर ट्रालियों से शाम को हरिद्वार के लिए कूच कर गया। रविवार को हरिद्वार से भाकियू की पद यात्रा प्रारंभ होगी।
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और खेती-किसानी के मुद्दे पर भाकियू की किसान क्रांति यात्रा पर सभी की निगाहें है। हरिद्वार से 23 सितंबर से प्रारंभ हो रही यात्रा दो अक्तूबर को किसान घाट दिल्ली पहुंचेगी। दस दिन तक चलने वाली पद यात्रा में देश के कई प्रांतों के किसान पहुंचने लगे है। दिल्ली-एनसीआर के 33 जिलों से किसानों को जोड़ा गया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में सिसौली, भौराकलां, बुढ़ाना, शाहपुर और बघरा ब्लाक के किसान हरिद्वार रवाना हो गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सुबह ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर पहुंच कर व्यवस्था में जुट गए थे। भाकियू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हरिद्वार से दिल्ली तक के सड़क मार्ग पर अलग-अलग क्षेत्र में जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिले में भूराहेड़ी, पुरकाजी, बरला, कूकड़ा मंडी और भैंसी में सबसे ज्यादा किसानों का सैलाब रहेगा। प्रत्येक पड़ाव पर खाने का जिम्मा सौंप दिया गया है। शनिवार को रिमझिम बारिश सुबह से ही होने लगी, जिसकी वजह से दिक्कतें आई। शहर के रामपुर चौराहे पर प्रत्येक ब्लाक से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से शाम तक पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने पद यात्रा के लिए कूच किया। करीब चार हजार किसान 80 ट्रैक्टर ट्रोलियो एवं अन्य वाहनों में हरिद्वार पहुंच गए हैं। दीपक बालियान, आदित्य टिकैत, विकास शर्मा, कपिल सोम, मनोज सहरावत, सिद्धार्थ, गौरव, मोनू ठाकुर, सुरेंद्र, छोटा, भोला प्रधान, विनोद चेयरमैन, राकेश, राज सिंह, दिनेश, भोला अहलावत आदि रवाना हुए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने कहा कि क्रांति यात्रा में देश के अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

बजा रणसिंघा, लगे बाबा टिकैत के नारे
मुजफ्फरनगर। रामपुर चौराहे पर भाकियू का रणसिंघा बजा, तो किसानों ने बाबा टिकैत अमर रहे, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर भाकियू संस्थापक चौधरी टिकैत के बैनर और हॉर्डिंग्स लगाए गए हैं। दस दिवसीय यात्रा में किसानों ने रागिनी और डीजे का भी इंतजाम किया है। हुक्के की गुड़गुड़ाहट होगी और डीजे पर भाकियू के युवा कार्यकर्ता झूमेंगे।
11 बजे होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता एवं कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे हरिद्वार के चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर भाकियू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बाद में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसान क्रांति यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

ट्रेनों से पहुंचे पूर्वांचल के किसान
मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के ग्रामीण अंचल से किसान जहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों और निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं, वहीं पूर्वी और मध्य यूपी से किसानों के जत्थे रेलों से हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद पहुंच रहे है। पूर्वांचल के जिलों के भाकियू अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान क्रांति यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें