फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समय से भुगतान करेगी टिकौला मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को समय से भुगतान करेगी टिकौला मिल
विज्ञापन

मीरापुर। गन्ना सहकारी समिति रामराज की बैठक में टिकौला शुगर मिल में आगामी पेराई सत्र से गन्ना वितरण पर्ची की व्यवस्था में बदलाव करने के साथ ही किसानों को समय से भुगतान करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मिल की पेराई क्षमता भी 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 90 हजार क्विंटल प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गन्ना समिति रामराज से संबंधित डायरेक्टर व शुगर मिल के अधिकारियों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में अगले पेराई सत्र में किसानों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई। गन्ना अधिकारी पवन, श्याम सिंह व उत्तम वर्मा ने बताया कि अगले सत्र में मिल की ओर से गन्ना वितरण पर्ची व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी नहीं होगी। गन्ना लेकर आने वाले किसानों की बुग्गियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ट्रकों के लिए अलग-अलग यार्ड बनाए जाएंगे। यार्ड में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान एक डायरेक्टर ने गन्ना आपूर्ति की पर्चियों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया, तो मिल अधिकारियों ने भविष्य में पूरी सावधानी बरतने का आश्वासन दिया। बैठक में मिल के विस्तारीकरण पर मालिक निरंकार स्वरूप को लखनऊ में प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर समिति ने खुशी जाहिर की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सरदार हरवेंद्र सिंह व संचालन सचिव महिपाल सिंह यादव ने किया। सुभाष चंद, सुधा सिंह, रामेश्वर सिंह, नाहर सिंह, सतपाल, इलम सिंह, बाबू खां व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें