फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारियों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारियों को घंटों तक बंधक बनाए रखा। रोहाना मिल के सवा दो करोड़ रुपये के भुगतान के आश्वासन के बाद ही अधिकारियों को छोड़ा।
विज्ञापन

भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में गन्ने का भुगतान न होने के विरोध में रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, सैदपुर, मलीरा, अखलोर, बधाई, बड़कली आदि के किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर रोहाना मिल के खिलाफ धरना दिया। समिति सचिव शशि प्रकाश, डिप्टी विनोद कुमार, गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक को बंधक बना कर किसानों के बीच धूप में बैठकर भुगतान की मांग की। साथ ही मिल विस्तारीकरण, चिमनी से निकलने वाली छाई रोधी यंत्र तथा किसानों की गन्ने की उपज को देखते हुए सट्टा बढ़ाने मांग भी की। इस पर गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक ने कहा कि हेड ऑफिस के निर्देश पर सवा दो करोड़ रुपये का चेक गन्ना समिति को मंगलवार में दे दिया जाएगा। सचिव और डिप्टी ने संयुक्त रूप से बताया की यह भुगतान 31 मार्च तक का है। धरने में विकास शर्मा, पंकज भगत, डॉ अमित, बाबा आदेश, हारून, दीपक, संजय, राजकुमार त्यागी, रामपाल आदि किसान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें