फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में गोवंश कटान कर रहे दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो क्विंटल मांस व कटान के उपकरण बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान मीट बिक्री व कटान पर प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद दुकान में गोवंश कटान कर रहे दो युवकों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब दो क्विंटल गोमांस व कटान के उपकरण बरामद करते हुए एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार सुबह मल्हूपुरा में मीट शॉप पर छापा मारकर दो युवकों को गोवंश कटान करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एसआई तारिक वसीम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकान खुली होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी, जहां दो युवक गोवंश का कटान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से 1.80 किलो गोमांस के साथ ही पशु वध के उपकरण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। इस पर दोनों आरोपियों मौहल्ला खालापार निवासी असलम और मल्हूपुरा निवासी शाहनवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी में वांछित आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान शाहबुद्दीनपुर रोड से संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। एसआई के अनुसार, आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मिमलाना रोड निवासी रऊफ उर्फ काना पुत्र यूसुफ है, जो जांच में गोकशी के पुराने मामले में भी वांछित होना पाया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें