फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव सिकंदरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने कुछ लोगों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने दामाद, पुत्री व उसकी सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी सतपाल पुत्र सुखबीर सिंह हाल निवासी अमित विहार कूकड़ा, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे उसकी 60 वर्षीय पत्नी बाला अपनी पुत्री पूनम के साथ गांव सिकंदरपुर में दामाद कुलदीप पुत्र विजयपाल के घर आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसके भाई अनिल निवासी सिकंदरपुर ने बताया कि उसकी पत्नी बाला के मुंह से झाग आ रहे हैं। जब वे लोग सिकंदरपुर पहुंचे, तब तक बाला को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से खतौली अस्पताल भेज दिया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाला की मौत हो चुकी थी। पति सतपाल ने बताया कि वह पहले सिकंदरपुर में ही रहता था। दो साल पूर्व उसकी बेटी पूनम ने गांव के ही युवक कुलदीप पुत्र विजयपाल के साथ परिजनों की मर्जी के विरुद्ध शादी कर ली थी। उसके बाद से ही सतपाल अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मुजफ्फरनगर अमित विहार में आकर रहने लगा था। बाला के दो बेटे नानक और अंकुर हैं। सतपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुलदीप और उसके परिजन इसी बात को लेकर उससे रंजिश रखते थे। आरोप है कि इसीलिए दामाद कुलदीप व पुत्री पूनम और सास कमलेश पत्नी विजयपाल ने उसकी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीण अनिल कुमार, रतन सिंह, सुनील कुमार, ब्रहम सिंह, शेरसिंह, मनोज, बिजेंद्र, मांगा, कुशलबीर, रामप्रसाद, महिपाल, अनुज कुमार, धर्मपाल, उर्मिला, प्रवीण, नरेंद्र, योगेेद्र आदि ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर सीओ फुगाना कालू सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतका के पति की ओर से पुलिस ने दामाद, पुत्री व सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें