फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-भेद मिटाने को शुरू हुई समरसता यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में जाति-भेद मिटाने के लिए निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा का कस्बे में पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। मोहल्ला दक्षिणी चमारान स्थित प्राचीन काली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी राधारमण महाराज समेत अन्य वक्ताओं ने जाति व्यवस्था पर कटाक्ष कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नित्य चेतन महाराज, यात्रा के प्रांत संयोजक रामकृष्ण, महा मृत्युंजय मिशन के पंडित संजीव शंकर, यात्रा संयोजक दयानंद, सेवा भारती के डॉक्टर रजनेश, सह जिला संघ चालक दिनेश त्यागी का भव्य स्वागत किया गया। सह खंड चालक दुष्यंत त्यागी, संघ के नगर कार्यवाह प्रदीप जिंदल व रजनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कस्बे के साथ ही भोजाहेडी व खाईखेड़ी में भी समरसता यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह घायल
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी राजपाल ई-रिक्शा चलाता है। रविवार को गांव की ही प्रमोद पत्नी सुभाष धीमान अपनी पुत्री डोली व पौत्री नौ वर्षीय चारू, सात वर्षीय गौरी व धेवती दो वर्षीय वाणी के साथ दोपहर दो बजे कस्बे में सामान खरीदने आ रहे थे। सुवाहेड़ी गांव के स्कूल के पास पुरकाजी से लक्सर की ओर जा रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार चालक व महिलाओं, बच्चों को चोटें आई। उन्हें पुरकाजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुभाष पुत्र आत्माराम ने कार चालक के खिलाफ दुघर्टना का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें