फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखेड़ा में जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा में जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

जानसठ। गांव सिखेड़ा में नेहरू युवा केंद्र के युवा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के दो घंटे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान की रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के बैनरतले एक रैली का आयोजन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। रैली को डॉ. राजीव कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने देश को स्वच्छ बनाकर योगदान देना है। गांव के लोगों को सफाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि यदि हमारा गांव व देश साफ एवं स्वच्छ रहेगा, तो यहां के लोगों की सेहत भी अच्छी रहेगी और कोई बीमारी भी नहीं होगी। युवा केंद्र के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित करके उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सागर, शमी, जॉनी, प्रिंस, अर्जुन, अमन, राधिका, अभिषेक, आदित्य आदि दर्जनों युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
मंसूरपुर। क्षेत्र के एक गांव में एक जून को घर में अकेली सो रही उसकी पत्नी के साथ गांव के आशु ने बदनीयती से छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें