भुगतान न होने पर तालाबंदी की चेतावनी
जानसठ। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि प्रदेश में किसानों के शोषण के चलते उपचुनाव में गन्ना भाजपा पर भारी पड़ा। गन्ने का भुगतान नहीं होने पर मिलों पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी। उन्होंने तीन जून को गांव राठौर में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया।
शुक्रवार को भाकियू के पूर्व नगर अध्यक्ष रेशू गोयल के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि कैराना क्षेत्र के किसानों का 750 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान नहीं होना ही गन्ना कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भाजपा पर भारी पड़ा। उन्होंने बताया कि रविवार तीन जून को जानसठ क्षेत्र के गांव राठौर में किसानों की समस्याओं को लेकर होने वाली पंचायत राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में ओम प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय सचिव, सतीश गोयल, चुड़िय़ाला प्रधान आलोक गोयल, सुधीर चौधरी, संजीव उर्फ बाटू चौधरी, अशोक, दीपेश गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, योगेश बालियान, राजेंद्र चौधरी व सेंसरपाल आदि मौजूद रहे।