पुलिस ने दो किशोरियां बरामद की
भोपा। पुलिस ने घर से फरार दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। एक गांव के ग्रामीण ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बहन का अपहरण कर ले गया है। एसआई तेज सिंह ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर भोपा निवासी व्यक्ति ने अपने दामाद के विरुद्ध बेटी के अपहरण का मुकदमा कायम कराया था। एसआई रौदास सिंह ने बताया कि किशोरी को भोपा बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया है।
आरोपी महिला के घर की कुर्की
भोपा। पति व बेटे के साथ मिलकर वृद्ध पर जानलेवा हमला कर घायल करने वाली फरार आरोपी महिला के घर की पुलिस ने कुर्की की हैं। दरोगा बीरसिंह ने बताया कि जमीन विवाद के चलते कसौली निवासी नीरज के पिता को महिला सहित आठ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। नीरज ने अपने ही गांव के संजय, उसकी पत्नी रेखा, बेटे मोहित तथा थाना फुगाना के गांव हबीबपुर निवासी देवेंद्र व मुकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। रेखा व देविंद्र को छोड़ कर सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपी रेखा काफी दिनों से फरार चल रही थी। पुलिस ने आरोपी के मकान पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई करते हुए सभी सामान कुर्क कर लिया।