फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने गन्ना भुगतान आंदोलन को बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने गन्ना भुगतान आंदोलन को बनाई रणनीति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू ने मासिक बैठक में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर रणनीति तैयार की। संगठन के सामने किसानों की भूमि अधिग्रहण करने का मामला भी उठा।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि जिले की शूगर मिलों पर किसानों का करीब नौ सौ करोड़ बकाया है। भाकियू गन्ना भुगतान को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन करेेगी। इसके लिए गांवों में पहुंचकर किसानों से संपर्क किया जाएगा। रेलवे भूमि अधिग्रहण में किसानों की जमीन पर कंपनी द्वारा जबरन ट्रैक्टर टिलर चलाकर फसल को बर्बाद करने के मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया। निर्णय हुआ कि 25 मई को किसानों की ओर से कंपनी पर मुकदमा किया जाएगा तथा जब तक किसानों को पूरा मुआवजा नही मिलता तब तक किसी भी किसान की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। राशन डीलर के द्वारा राशन का वितरण कम करने का मामला भी रहा। निर्णय लिया कि राशन डीलर पर भाकियू कार्यकर्ता अपनी नजर रखेंगे। आंधी से बिजली की लाइन और टूटे खंभे को ठीक कराने की मांग की है। जो अब तक ठीक नही हुए उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक, ओमप्रकाश शर्मा, अमरनाथ शर्मा, अशोक, योगेंद्र राठी, योगेश शर्मा, विकास, सर्वेन्द्र कपिल, मनोज सहरावत, अंकित, पीयूष, बिट्टू, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें