गंगा की स्वच्छता अभियान में भाग लिया
मोरना। शुकतीर्थ में डीएम राजीव कुमार शर्मा के साथ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गंगा की सफाई अभियान में भाग लिया। गंगा में उतरकर जलकुंभी व अन्य गंदगी को बाहर निकाला। गंगा के सफाई को लेकर लगातार कार्यक्रमों का अभियान जारी रखे जाने का आमजन से आह्वान किया। गंगा जल की कमी पर चिंता प्रकट करते हुए शीघ्र ही इसे दूर करने व निर्मल जल की गुणवत्ता बढ़ाए जाने पर जोर दिया। गंगा मैया की पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। वहीं, शुक्रताल का नाम शुकतीर्थ करने व तथा तीर्थ को पॉलीथिन रहित करने को अमल में लाए जाने की अपील की। पॉलीथिन पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
सोमवार की सुबह शुकतीर्थ गंगाघाट पर डीएम के आह्वान पर गंगा सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घाट के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया गया। डीएम राजीव कुमार शर्मा, सीडीओ अर्चना वर्मा, एसडीएम खतौली अतुल कुमार, तहसीलदार पुष्कर चौधरी, कानूनगो ओमप्रकाश चौहान, डीएफओ सूरजपाल, वन रेंजर सिंह राज पुंडीर, शबी हैदर, बीडीओ बीपी सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, अमित राठी, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह, मैनेजर विपिन चौधरी, व्यापार संगठन अध्यक्ष विनोद शर्मा चेयरमैन, प्रधान संसार सिंह, सुक्रमपाल, योगेश, मेनपाल, नेमपाल, शाहरजा, गुफरान, इरफान अप्पी, शहनवाज, सुशील शर्मा, अमित, बिटटू शर्मा, ज्ञानसिंह सैनी, कवंरपाल, राजपाल, भूषण आदि ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी विष्णु आचार्य, स्वामी भजनानंद महाराज, आचार्य अजय कृष्ण महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में एडीओ पंचायत मोरना चंद्रमोहन शर्मा, घनश्याम, सुभाष सिंह सहित ग्राम विकास अधिकारी प्रांजल चौधरी, उमेश, विकास, अनिल, रविंद्र नागर, जयवीर सिंह, मनू, पंकज आदि के साथ सफाई कर्मचारियों ने मुख्य भूमिका निभाई।