फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया प्रतिभा का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को उमंग गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के 23 विद्यालयों के छात्रों ने प्रोजेक्ट बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य भीम सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ब्लाक स्तर पर शिक्षा का स्तर और परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाना है। ग्राम भूराहेड़ी, पुरकाजी, कल्लनपुर, तुगलकपुर, हरैंटी आदि के 23 विद्यालयों का चयन कर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक मुहिम चलाई गई है। बच्चों द्वारा मेहनत कर सुंदर प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डायट भीम सिंह, बीएसए चंद्रकेश यादव, नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन राठी, हरिराम सक्सेना ने बच्चों के बनाए प्रोजेक्टों का अवलोकन कर उनका उत्साह वर्धन किया। इरशाद फरीदी, विरेंद्र सिंह, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, मणिकांत गोयल, डॉ. ओपी गौतम, राजू वर्मा, ललित गुप्ता, प्रधान प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, मनीष कुमार, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मैराज खालिद रिजवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें