योग से ही मनुष्य तनावमुक्त रह सकता है
जानसठ। कोतवाली में पुलिस को तनावमुक्त रहने के लिए योगीराज ब्रह्मचारी भीमदेव ने योग के गुण बताए। उन्होंने कहा कि योग ही ऐसी साधना है, जिससे मनुष्य तनावमुक्त रह सकता है।
रविवार को वैदिक आश्रम टिटोड़ा के संचालक योगीराज ब्रह्मचारी भीमदेव ने बताया कि पुलिसकर्मी काम का अधिक बोझ होने के कारण वह ड्यूटी 12 से 18 घंटे करने के बाद तनाव में रहते हैं। पुलिसकर्मियों को योग के जरिये तनावमुक्त रखा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मियों को सुबह उठते ही योग करना चाहिए। आज के युग में प्रदूषण व खानपान की चीजों में रसायनिक उर्वरता का प्रयोग अधिक होने से मनुष्य के शरीर को बीमारियों की ओर पहुंचाने का काम कर रही है। इन सब से बचने के लिए मनुष्य को योग का सहारा लेना चाहिए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह व एसएसआई मनोज यादव ने बताया कि आज के भागदौड़ के जीवन में पुलिसकर्मियों पर काम का अधिक बोझ रहने से वह तनाव में रहते हैं। योग के जरिए तनाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह, नवीन कुमार, हरिराज, रविंदर, मनोज चौधरी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।