मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीसीए के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराया। मेधावियों ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन अपनाएं, तभी आगे बढ़ना संभव है।
बीसीए तृतीय सेमेस्टर में प्रवीण ने जनपद में 79.67 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल 78.83 प्रतिशत पर द्वितीय, अक्षिता भारद्वाज ने 78.83 प्रतिशत अंक पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीसीए पंचम सेमेस्टर में मोहम्मद सुमेर चौधरी ने 81 प्रतिशत, अमित त्यागी ने 79.5 अंकिता त्यागी ने 77.5 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: प्रथम-द्वितीय रहे। विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने कहा कि विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के साथ सामाजिक, आधुनिक ज्ञान भी सीखने की जरुरत है। निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने कहा कि मेहनत करने वालों को मंजिल मिलती है। प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, संजयकांत त्यागी, नितिन त्यागी, प्रमोद कुमार, विकास शर्मा, स़िद्धांत गर्ग, मोहम्मद युसुफ, अमित कुमार, अमित कुमार राणा, अमित राठी, पारूल चौधरी, श्रीला पारिख, हंस कुमार, मनोज कुमार, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।