फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानू ने जड़े गोल्डन पंच, तीन मेडल जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के वुशू खिलाड़ी भानू ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में हुई 16वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, प्रतियोगिता में स्टेडियम की खिलाड़ी सृष्टि को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 से 23 मार्च तक हुई 16वीं जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में शहर निवासी भानू सिंह ने भी प्रतिभाग किया। यहां पर कड़ा संघर्ष कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भानू ने अपने किलोभार वर्ग में विपक्षी खिलाड़ियों पर जमकर पंच जड़े और तीन गोल्ड मेडल जीते। पदक जीतकर भानू ने परिवार के साथ जिले का नाम रोशन किया। भानू वर्ष 2014 से वुशू में प्रतिभा दिखा रहा है। वर्ष 2015, 2016 में भी उसने राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उसका सपना ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। अपनी जीत का श्रेय गुरु मनीष शर्मा, माता पिता को दिया है। उधर, इसी प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की वुशू खिलाड़ी सृष्टि ने तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें