फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओ ने लिए जेल अफसरों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार की बैरक से बंदियों द्वारा सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में विवेचक ने बुधवार को जेल अधिकारियों के बयान लिए। बंदी रक्षकों से भी इस संबंध में जानकारी ली। अब आरोपी बंदियों से भी पूछताछ की जाएगी। उधर, जेल प्रशासन भी इस मामले में अपनी जांच को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध कुछ बंदियों ने विगत दिनों बैरक में सेल्फी लेकर उसे अपने फेसबुक पर अपलोड की थी। जेल की बैरक से ली गई बंदियों की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल होने से इस मामले से लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में जेल अधिकारियों ने जेल में गहन तलाशी अभियान चलाकर उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया था, जिससे सेल्फी ली गई थी। जांच के दौरान इसकी भी पुष्टि हो गई थी कि कारागार की बैरक नंबर 16-ए से ही सेल्फी फेसबुक पर अपलोड की गई थी। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच आख्या रिपोर्ट डीजीपी ओपी सिंह को भेजी है। जेलर एके त्रिपाठी की ओर से इस संबंध में नईमंडी कोतवाली पर आरोपी तीन बंदियों सचिन पुत्र सहंसरपाल निवासी सियागंज शामली, विजय मलिक पुत्र नरेश मलिक निवासी काजीखेड़ा थाना तितावी तथा मोहित पुत्र अंग्रेज निवासी भटौड़ा, सिखेड़ा मुजफ्फरनगर के विरुद्ध धारा 42 कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले के विवेचक अशोक कुमार ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। विवेचक ने बुधवार को जिला कारागार जाकर जेल अधिकारियों और बंदी रक्षकों की बयान दर्ज किए। अब आरोपी बंदियों से भी गहन पूछताछ की जाएगी। उधर, जेल प्रशासन भी अपनी जांच को अंतिम रूप देने की तैयारी में है, जिसमें कुछ बंदी रक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें