फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में डिलीवरी के समय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरबालियान की महिला की प्रसव के दौरान हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। नवजात का इलाज मुजफ्फरनगर में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नईमंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी मोनिका पुत्री रामप्रसाद की चार वर्ष पूर्व गांव पुरबालियान में राहुल पुत्र कल्लू के साथ हुई थी। महिला को शुक्रवार को डिलीवरी के लिए कस्बा शाहपुर में सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां महिला शिशु को जन्म दिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले उसे गांव पुरबालियान ले गए। शनिवार सुुबह ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मृतका के परिजनों ने गांव में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। मायके वालों का आरोप था कि उनकी बेटी की मौत ससुराल वालों की लापरवाही से हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों और ग्रामीणों का कहना है कि डिलीवरी के समय मृतका के भाई भी अस्पताल में मौजूद थे। महिला के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। महिला के मायके वाले बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि महिला की मौत अस्पताल में हुई है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ लापरवाही और उत्पीड़न की तहरीर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें