फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
डीएस पब्लिक स्कूल में ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की काफी संख्या में भाग लिया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने आधुनिक उपग्रहीय प्रणाली पर आधारित वर्किंग एवं नोनवर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा ने किया। डायरेक्टर रेणु शर्मा एवं स्कूल प्रधानाचार्या संतोष जैन तथा स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडल्स का अवलोकन किया। सभी ने अत्याधुनिक टेक्नालाजी पर आधारित इन मॉडल्स की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी ने बच्चों के मॉडल्स का विभिन्न मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया। सेटेलाइट हंट में बच्चों ने अमेरिका, रूस, भारत एवं युनाइटिड किंगडम के सैटेलाइट लांचर डिजाइनिंग एवं कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल्स प्रदर्शित किए। इसके अतिरिक्त बच्चों ने सैटेलाइट आधारित दुर्घटना प्रतिरोधक प्रणाली, स्मार्ट सोलर सिटी, सैटेलाइट कम्यूनिकेशन, सैटेलाइट लांचर आदि के मॉडल बनाए। कायक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्या संतोष जैन ने सभी बच्चों के मॉडल्स की प्रशंसा की तथा अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में किसान दिवस
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस के उपलक्ष्य में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चे ग्राम सिलाजुड्डी पहुंचे। बच्चों को भाग दौड़ भरे शहरी वातावरण से दूर शांत ग्रामीण वातावरण की जानकारी देखने को मिली। बच्चें गांव में किसान जयपाल सिंह, जयवीर सिंह से मिले। बच्चों ने किसानों से सवाल भी किए। बच्चों ने सरसो, गन्ना और गेहूं की फसल के बारे में पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें