फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना कालोनी में क्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्रेन के हेल्पर को हिरासत में ले रखा है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर इस संबंध में सरवट निवासी शौकत पुत्र अमीरुदीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका भांजा इरशाद पुत्र इकबाल दुपहर को सरवट से मदीना कालोनी जा रहा था। मदीना चौक पर तेजी और लापरवाही से आ रही क्रेन के चालक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे इकबाल घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें