फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और दुख में सम रहना ही जीवन: अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संत प्रवर अरविंद जी महाराज ने कहा कि सुख और दुख जीवन में आते हैं। दोनों ही परिस्थितियों सम रहना ही जीवन है। सम रहने के लिए प्रभु में विश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित बैंक्वट हॉल में आयोजित कथा में श्रीराम कथा में अरविंद जी महाराज ने कहा कि जेहि विधि राखे राम ताही विधि रहिए। आशा एक राम जी से दूजी आशा छोड़ दे, नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे। भगवान हमें जिस हाल में भी रख रहे हैं उनका धन्यवाद करना चाहिए। मन-कर्म और वचन से चतुराई छोड़ देनी चाहिए। महाराज ने भगवान शिव और पार्वती के संवाद की कथा सुनाई। शिव चरित्र की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव बहुत ही भोले हैं और भक्त के मांगने पर कुछ भी दे देते हैं। श्रीराम कथा के आयोजन में हरि सत्संग सेवा समिति का सहयोग रहा। यज्ञमान संजीव गर्ग ने पूजन किया। जनार्दन शर्मा, अशोक गोयल, संदीप गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, पीडी गौतम, रविंद्र गुप्ता, बालकिरण, कृष्ण गोपाल मिश्रा, प्रदीप मित्तल, अतुल जैन, अशोक कंसल, विजय शुक्ला, सेवाराम गर्ग, राकेश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, अतुल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें