मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में जीएसटी पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर आरपी पांडेय ने कहा कि जीएसटी से पूरे देश में एक कर हो गया है। राज्यों के हिसाब से कर की व्यवस्था समाप्त हो गई है।
मेरठ रोड स्थित जैन कन्या महाविद्यालय में वस्तु कर सेवा कर केरियर एवं संभावना विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वाणिज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर आरपी पांडेय रहे। कहा कि जीएसटी के लागू होते ही पूरे देश में एक कर की व्यवस्था हो गई है। शुरुआत में कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। इस कर के दूरगामी परिणाम राष्ट्र के लिए लाभकारी रहेंगे। व्यापारियों को भी इससे लाभ होगा। जीएसटी से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर एके सिंह ने कहा कि नई कर व्यवस्था को लेकर भ्रम में नहीं रहना चाहिए। यह कर व्यवस्था राष्ट्र और व्यापारी हित में है। जीएसटी के कोर्डिनेटर डीएस गौतम ने कहा कि जीएसटी में रोजगार की कई संभावनाएं हैं। तकनीकि सत्र में महाविद्यालयों से आए विद्वानों ने अपने विचार रखे। विचारों का मुख्य केंद्र राजनीति से ऊपर राष्ट्र नीति, जीएसटी और बदलता भारत, भारतीय आर्थिक स्थिति में जीएसटी का प्रभाव, मेक इन इंडिया में जीएसटी आदि रहा।
एसडी डिग्री के प्राचार्य एससी वार्ष्णेय, डीएवी कॉलेज की प्रवक्ता सुषमा सैनी ने विचार रखे। कॉलेज की ओर से प्रबंध समिति के राजकुमार जैन, राजेश जैन, देवेंद्र कुमार जैन, संजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. सीमा जैन, डॉ. संतोष, डॉ. आभा सैनी, डॉ. दुष्यंत, डॉ. रीता गर्ग, डॉ. निशा गुप्ता, सोनाली, डॉ. पल्लवी गुप्ता, डॉ. वर्चसा, नीता भटनागर, डॉ. पूनम भारद्वाज, डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. अमरदीप, डॉ. रीतू, डॉ. सीता, डॉ. अरविंद सिरोही आदि रहे।