फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार के लिए जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से मानवाधिकार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संविधान मानव हितों की रक्षा कराना सिखाता है। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। तभी वह अपने अधिकारों को समझ सकेगा। डॉ. एसएन चौहान ने मानव हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य कांता प्रकाश शास्त्री ने किया। इस मौके पर चौधरी चंद्रवीर सिंह, मोहम्मद इदरीश, सत्यप्रकाश शर्मा, रोशन परवीन, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद अरशद, पंडित हरिरतन शर्मा, प्रेम प्रकाश, विनोद शर्मा, ब्रह्म प्रकाश त्यागी, राकेश कोशिश, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्भीक होकर कार्य करे शिक्षक
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित स्वामी कल्याण देव शिक्षक भवन पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि शिक्षामित्र अपना हक पाने के लिए संघर्ष जारी रखेगा। मंडल अध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों को मानदेय दस हजार किया है। शिक्षामित्र निर्भीक होकर शिक्षण कार्य करे। एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। संचालन जाहिद अली ने किया। सभा में नगराध्यक्ष एकता रानी, ब्रजपाल सिंह कुशवाह, नवेद हसन, प्रविंद्र कुमार, नीरज त्यागी, आदेश शर्मा, नाजिश, दारा सिंह, प्रमोद कुमार, राजबीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए
मुजफ्फरनगर। इंजीनियर्स क्लब ने स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज बघरा में छात्राओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस मुनेश कुमार रहे। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर बीआर शर्मा, सचिव जियालाल शर्मा, हुकमचंद शर्मा, केके शर्मा, डीपी जैन, आरके गोयल, प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें