फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग के लिए फ्रांस पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनिंग के लिए फ्रांस पहुंचे डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम गौरीशंकर प्रियदर्शी केंद्र सरकार की विशेष ट्रेनिंग के लिए फ्रांस रवाना हो गए हैं। ट्रेनिंग के कारण 18 अक्तूबर तक वह छुट्टी पर रहेंगे। त्योहारों के मद्देनजर लंबी छुट्टी के कारण जिले में किसी नए डीएम की तैनाती होने की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल जिले का चार्ज सीडीओ अंकित अग्रवाल को मिला है।
विज्ञापन

देश से कुछ आईएएस अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग के लिए केंद्र सरकार ने फ्रांस भेजा है। इन अधिकारियों में जिले के डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी भी शामिल हैं। ट्रेनिंग को लेकर प्रियदर्शी 29 सितंबर से लेकर 18 अक्तूबर तक के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। शुक्रवार शाम को डीएम फ्रांस पहुंच चुके हैं। वह कार्यभार सीडीओ अंकित अग्रवाल को देकर गए हैं। लंबी छुट्टी और लगातार त्योहार होने के कारण जिले को शीघ्र नया डीएम भी मिल सकता है। मुजफ्फरनगर जिला प्रदेश के संवेदनशील जनपदों में शुमार है। दूसरे दशहरा से लेकर दीपावली तक त्योहारों की श्रृंखला हैं। ऐसे हालात में सरकार लंबे समय तक डीएम की कुर्सी खाली नहीं छोड़ पाएगी। जनपद में किसी नए डीएम की तैनाती आगामी एक-दो दिनों में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें