फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया राष्ट्र एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने दिया राष्ट्र एकता का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में स्काउट एवं गाइड के तीन दिवसीय शिविर के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। गीत, कविता, नाटिका के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति की महिमा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में शिविर के समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। पंखुड़ी, रुद्र, मनस्वी, अरिन, आदित्य, रक्षित, यश और तनिष्क ने कविता, गीत सुनाए। छात्र-छात्राओं ने नाटिका से स्वच्छता और देशप्रेम के प्रति जागरूक किय। शिक्षक संजय ने जिंदगी नामक कविता प्रस्तुत की। कैंप में बिना आग के भोजन पकाना सिखाया गया। दुर्घटना के समय जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने शिविरार्थियों को पौधरोपण, स्वच्छता, नैतिक शिक्षा का महत्व बताया। साधना, भावना और आंचल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें