फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्डफ्लू का प्रभाव नहीं, फिर भी सतर्कता बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीडीओ ने कहा कि जिले में बर्डफ्लू का कोई प्रभाव नहीं है, फिर भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है। पशुपालन विभाग के अधिकारी पोल्ट्री फार्म मालिकों से मिलकर उन्हें बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक करें।
विज्ञापन

सीडीओ अंकित अग्रवाल ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर वन विभाग, सिंचाई विभाग और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को जागरूक रहने के निर्देश दिए। कहा कि जलाशयों के समीप आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष नजर रखें। वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नहरों एवं जलाशयों के निकट मरे पाए जाने वाले पक्षियों की सूचना पशु विभाग के अधिकारियों को तुरंत दें, ताकि इसकी जांच समय से कराई जा सके। नहरों और जलाशयों के निकट कुक्कुट फार्मों के स्वामियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कहा कि जिले और आसपास के जिलों में बर्डफ्लू का कोई भी असर नहीं है इसलिए जनता किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारियों से कहा कि कुक्कुट पालक फार्मों के स्वामियों से संपर्क कर नियमित जांच करें। बर्डफ्लू की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटैक्टिव किट पशुपाल विभाग के पास है। जहां भी समूह में बर्ड मरने की जानकारी किसी को मिलती है तुरंत सूचित करें। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरपाल सिंह और डीडीएम नाबार्ड समेत सभी ब्लाकों से पशु चिकित्साधिकारी और पोल्ट्री फार्म के संचालक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें