फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सुनाई सीएमओ को पीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य महकमे में स्टॉफ की कमी का असर खुलकर सामने आ गया है। काम के बोझ तले दबे चिकित्सकों ने सीएमओ को पीड़ा सुनाई। कहा कि स्टॉफ की कमी से अनेक काम प्रभावित हो रहे हैं। जिससे चिकित्सक केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन करने में परेशान हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर चिकित्सकीय के साथ चतुर्थ श्रेणी, वार्ड ब्वॉय, नर्स की कमी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ अनेक जिले स्तर पर भी एक-दुक्का कर्मचारियों की सहायता से काम किया जा रहा है। वर्तमान में स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया के साथ बुखार और अनेक बीमारियों से घिरे मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। जिससे निपटने में चिकित्सकों के पसीने छूट रहे हैं। इसके साथ ही अनेक योजनाओं को भी पूरा करने में चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में बढ़ रहे वर्कलोड को लेकर चिकित्सक परेशान हैं। समस्या का हल तलाशने के लिए चिकित्सकों ने सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा को आपबीती सुनाई है। चिकित्सकों ने स्टॉफ बढ़ाए जाने की मांग रखी है। सीएमओ ने चिकित्सकों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें