फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसिंग स्टार ऑफ द सिटी में छाए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में छाए बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित प्लाजा में बृहस्पतिवार शाम डांसिंग स्टार ऑफ दा सिटी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल ने किया। इसके बाद डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीडीओ ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान हेमंत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अनेक गीतों पर जमकर धमाल मचाया। देर रात प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

पानी की छीटें लगने पर महिला को पीटा
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भैसानी में पानी छींटे गिरने पर युवक ने एक युवती के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। मारपीट में घायल युवती ने पुरकाजी थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी के गांव भैंसानी निवासी बिजेंद्र की पुत्री निशा सोमवार सुबह घर के बाहर पशुओं को नहला रही थी। इसी बीच गांव का ही विपिन कुमार वहां से गुजरा, जिस पर पानी की छींटे गिर गई। युवती का आरोप है कि गलती मानने के बाद भी आरोपी विपिन ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसे बचाने आए पिता के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी है। इस मामले को लेकर पुरकाजी थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें