फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठियां फटकार कर दुकानदारों को पैठ लगाने से रोका 16-26-25

विज्ञापन
विज्ञापन
पैठ लगाने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां
विज्ञापन

खतौली। पैठ रोड पर शुक्रवार की सुबह फड़ लगा रहे दुकानदारों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। नायब तहसीलदार पीएसी और पुलिस बल के साथ पैठ रोड पर गश्त करते रहे। इस मामले में एसडीएम कन्हई सिंह ने जांच समिति का गठन किया है।
नगर में कई वर्षों से जीटी रोड, भवानी रोड और बुढ़ाना रोड पर ही शुक्रवार को जुमा पैठ लगती थी। इस पैठ के लगने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जीटी रोड पर जाम लगने जैसे स्थिति बनी रहती थी। भाजपा सरकार के आते ही नागरिकों की शिकायत परअधिकारियों ने इस जुमा पैठ को नवीन मंडी स्थल में स्थानांतरित कर दिया था। शुक्रवार की सुबह अधिकारियों को सूचना मिली कि दुकानदार पुरानी जगह में ही जुमा पैठ लगाने लगे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार जमन सिंह पीएसी और पुलिस बल के साथ पैठ रोड पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार करके दुकानदारों को दुकानें लगाने से रोक दिया। इसे लेकर दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई। दुकानदारों का कहना था कि उनके पास जुमा पैठ लगाने का शासनादेश भी है। दुकानदारों ने पुलिस को शासनादेश की प्रतिलिपि भी दिखाई। इसके बावजूद पुलिस ने जुमा पैठ नहीं लगने दी। नायब तहसीलदार पीएसी और पुलिस बल के साथ पैठ रोड पर गश्त करते रहे, ताकि दुकानदार अपनी दुकानें न लगा लें। पुलिस की वजह से दुकानदार पैठ नहीं लगा सके।
विज्ञापन


दुकानदार पैठ लगाने के लिए शासनादेश दिखा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया गया है। समिति की जांच रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तब तक पुरानी जगह में पैठ नहीं लगने दी जाएगी। - कन्हई सिंह, एसडीएम, खतौली।
विज्ञापन


सूचना मिली थी कि दुकानदार पैठ रोड पर दुकानें लगा रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएसी और पुलिस बल भेजकर उनको रोक दिया गया। - पीपी सिंह, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें