एसडीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
खतौली। एसडीएम ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच गांव फहीमपुर खुर्द में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। सुबह एसडीएम ने गंगनहर के पुराने पुल का निरीक्षण किया। कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क के गड्ढे भरवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। पालिका अधिकारियों को साथ लेकर शीतल माता मंदिर से शिव मंदिर होते हुए रेलवे लाइन तक की सड़क पर मिट्टी डलवा दी गई। उन्होंने इन मंदिरों को जाने वाले खराब रास्तों को महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक से पूर्व ठीक कराने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उधर, गांव फहीमपुर खुर्द में जन चौपाल का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।