फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अटल आवासीय विद्यालय में होगा 80 छात्रों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले साल कक्षा छह में ही लिए जाएंगे प्रवेश
विज्ञापन

- अनाथ और श्रमिकों के बच्चों को प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि नंगला बुजुर्ग में निर्माणाधीन मण्डल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में पहले साल 80 छात्र-छात्राओं को पढ़ने का मौका मिलेगा। मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के छात्र-छात्राओं को कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा।
प्रदेश सरकार शैक्षिक सत्र 2023-24 से छठी कक्षा की पढ़ाई शुरू करने जा रही है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों समेत कोविड से अनाथ बच्चों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी। सीबीएसई पैटर्न के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर इस विद्यालय का संचालन होगा। सरकार ने इसके निर्माण पर 70.45 करोड़ रुपये खर्च किए है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक-बालिकाओं व अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से नि:शुुल्क आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से मण्डल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

22 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी
मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण में कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की शुरूआत पांच फरवरी से होगी। 10 फरवरी परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि रहेगी। दस मार्च से 15 मार्च तक प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। एक अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी, 22 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 20 से 30 मई तक काउसिलिंग होगी। प्रवेश 10 जून से 20 जून के बीच होंगे।
विज्ञापन



77 केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्रम विभाग की ओर से अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है। सहारनपुर मंडल में कुल 77 केंद्र बनाए गए है। एक केंद्र पर 480 के करीब छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें