फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 80 किलो मांस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना पुलिस ने कस्बे के मौहल्ला कस्सावान में एक मकान पर छापा मारकर 80 किलो मांस व काले रंग की पशु की खाल बरामद की है। पुलिस में मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चार अन्य आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में साकिब के मकान में अवैध रूप से पशुओं का वध किया जा रहा है । सूचना पर पुलिस मौहल्ले में पहुंची और बताए गए मकान पर छापा मारा।
वहां पुलिस ने देखा कि मौके पर दो व्यक्ति मांस को काट व साफ कर रहे थे तथा अन्य व्यक्ति निगरानी के लिए खड़े थे। पुलिस को देखकर चार व्यक्ति दीवार फांदकर भाग गए । पुलिस ने मौके से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी अनस, असद, साकिब व राशिद बताया जबकि भागने वाले व्यक्तियों में मोहल्ले के ही ताहिर, आसिफ, जैद व नौशाद है ।
पुलिस ने बताया कि मौके से 80 किग्रा मांस व काले रंग की खाल के अलावा पशु वध करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से एक नाजायज तमंचा व छुरी बरामद की गई है। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने मांस व खाल के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया ।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस मांस को प्रातः काल बेचकर धन अर्जित करना था। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। भाग हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें