फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 09 Jan 2019 11:46 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हड़ताल के कारण बैंक में लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर 19 बैंकों के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। बैंक तो खुले, लेकिन लेनदेन बंद रहा। इससे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें नकदी के लिए एटीएम पर निर्भर रहना पड़ा। हड़ताल के कारण दो दिन में करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बृहस्पतिवार से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।  
विज्ञापन


ट्रेड यूनियन के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन ने दो दिन की हड़ताल का एलान किया था। बुधवार को दूसरे दिन भी 19 बैंकों की जनपद में स्थित करीब 100 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। बैंक अधिकारी जरूर काम पर गए, लेकिन कर्मचारियों ने कैश नहीं खोलने दिया। इससे लगातार दूसरे दिन भी लेनदेन बंद रहा। बैंक उपभोक्ता नकदी के लिए केवल एटीएम पर निर्भर रहे। सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को उठानी पड़ी।

मंगलवार को तो बाजार बंद था, लेकिन बुधवार को बिक्री का कैश जमा नहीं हो सका। इसलिए दूसरे दिन की हड़ताल से ज्यादा दिक्कतें हुईं। कार्य बहिष्कार में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक आफ इंडिया को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं। पीएनबी जिले का सबसे बड़ा बैंक है। अधिकांश लोगों के खाते इस बैंक में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक आदि में भी काम पूरी तरह बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। बैंक  एंप्लाइज एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि दो दिन से बैंकों में कोई काम नहीं हुआ है। जिले में दो दिन में करीब 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। कैश के लेनदेन के अलावा क्लीयरिंग भी नहीं भेजी गई। दो दिन की हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार यानि आज बैंकों में कामकाज शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें