फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 72 घंटे, पुलिस की 12 टीमें, फिर भी धारा सिंह के हत्यारों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Tue, 15 Oct 2019 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता चौधरी धारा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवबंद में भाजपा नेता चौधरी धारा सिंह की हत्या को हुए 72 घंटे से अधिक का समय गुजर गया, लेकिन पुलिस कप्तान और स्पेशल टीमों समेत पुलिस की 12 टीमें अभी तक बदमाशों का सुराग लगाने में असफल साबित हो रही है।

हत्या वाले दिन से शुरू हुई पुलिस की जांच अभी भी आगे नहीं बढ़ पाई है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर कुछ संदिग्धों को उठाया है, लेकिन उनसे भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन

चौधरी धारा सिंह हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। इस हत्याकांड में शासन स्तर से बढ़ते दबाव ने पुलिस अधिकारियों की नीद उड़ाकर रखी हुई है। क्राइम ब्रांच, एडीजीसी क्राइम, सर्विलांस, एसओजी समेत पुलिस की 12 टीमें एसएसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में लगातार वर्क कर रही हैं।

विज्ञापन

खुद एसएसपी और एसपी देहात डा. विद्या सागर मिश्र पिछले चार दिन से देवबंद में कैंप कर पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संभावित ठिकानों पर गठित की गई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पड़ोसी राज्य और जनपदों में भी हत्याओं के कनेक्शन तलाश किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का कोई भी तीर निशाने पर नहीं बैठ रहा है।
 
बताया जा रहा है कि खुलासे को लेकर प्रतिदिन शाम के समय डीजीपी ओपी सिंह खुद अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। बता दें कि 8 अक्तूबर को बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
 
ठीक उसके चार दिन बाद 12 अक्तूबर को बदमाशों ने उसी अंदाज में भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें