फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में अनुशासन बहुत जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष का पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

संकायाध्यक्षा डॉ प्रेरणा मित्तल ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि भावी अध्यापक होने के नाते सभी प्रशिक्षुओं के जीवन में स्काउट गाइड का अहम योगदान है। स्काउट गाइड, मनुष्य के जीवन में अनुशासन लाते हैं। जिला स्काउट कमिश्नर भारत भूषण अरोरा एवं जिला गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग ने छात्र और छात्राओं को सर्वप्रथम स्काउट ध्वज के बारे में बताया। ट्रेनर प्रभा दहिया ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड व झंडा गीत के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को टोलियों में विभाजित कर टोली नायक व सह टोली नायक का चयन किया। ट्रेनर प्रभा दहिया ने स्वागत ताल, स्काउट गाइड ताल एवं धन्यवाद ताल का ज्ञान कराया। सलामी तथा विभिन्न प्रकार की तालियों का ज्ञान कराया गया। संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों में वृद्धि लाने के लिए नए तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। बच्चों के विकास के बिना नैतिक मूल्यों की कल्पना नहीं की जा सकती। मानव जीवन को सुखी बनाने के लिए नैतिक नियमों के परिपालन की आवश्यकता होती है और इन मूल्यों को शिविर में रहकर ही सीखा जा सकता है। इस मौके पर संदीप राठी, जगमेहर गौतम, भानू प्रताप, मंदीप शर्मा, आयशा प्रवीण, टीना अग्रवाल, उषा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें