फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा रुपी हथियार से अपने समाज का उत्थान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा रूपी हथियार से अपने समाज का उत्थान करें
विज्ञापन

जानसठ। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 128वें जन्मदिवस पखवाड़े पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों व शोषित के अधिकार संविधान के जरिये सुरक्षित करने का काम किया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा रूपी हथियार से अपने समाज का उत्थान करने का काम करें।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार की आंबेडकर धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान की रचना कर उसमें शोषित और पिछड़ों आदि के अधिकारों को सुरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने सभी समाजों से शिक्षक व संगठित होने का आह्वान किया। शिक्षा रूपी हथियार के जरिये ही किसी भी समाज का उत्थान होना संभव है। गोष्ठी में नगर के सम्मानित लोगों को बाबा साहब के चित्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सुखबीर और संचालन प्रमोद तेजियान ने किया। गोष्ठी में बॉबी लाल, ईश्वर सिंह, अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, शिव कुमार, अनुज सैनी, विवेक उपाध्याय, सुनील कुमार, शेरसिंह, भगवान सहाय, गंगा शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें