फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में गडबड़ी पर लगेगी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में गड़बड़ी पर लगेगी गैंगस्टर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में शिकायत के बाद डीएम ने कुटेसरा की राशन की दुकान का अनुबंध समाप्त कर दिया है। डीएम ने कार्रवाई करते हुए कार्यों में शिथिलता के चलते पूर्ति निरीक्षक सदर अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्ति विभाग से जड़े अधिकारियों की बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन वितरण में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिथिलता बरतने व अपने क्षेत्र में खाद्यान्न का वितरण सुचारु रूप से न कराने के संबंध में तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्राम कुटेसरा के कोटेदार द्वारा राशन व मिट्टी के तेल का वितरण न किए जानेे, ग्रामवासियों से अभद्र व्यवहार करने पर उनसे कोटा हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ति निरीक्षक कार्यप्रणाली सुधार लें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होगे। डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही होगा। पाप के भागीदार न बने, पूर्ण पारदर्शिता व साफ नियत से कार्य करें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली जरूरतमंदों के लिए है। जरूरतमंदों के हिस्से का मिट्टी का तेल उन तक प्रत्येक दशा में पहुंचना चाहिए। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने जिलाधिकारी को मिट्टी के तेल के गोदाम में आने से लेकर कोटेदारों को वितरण किए जाने तक के संबंध में पूरी वितरण प्रणाली की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। राशन उठाने वाले वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाए। चोरी, मिलावट व कमीशनखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डीएसओ सुनील पुष्कर, संयुक्त निदेशक अभियोजन, अभियोजन अधिकारी सहित मिटटी तेल के थोक विक्रेताओं सहित संबंधित अधिकारी मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें