फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से बच्चे समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में बच्चे समेत चार घायल
विज्ञापन

जानसठ। गांव सादपुर के पास खतौली व जानसठ मार्ग पर मधुमक्खियों के हमले से एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव सादपुर के पास राहगीरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गांव पलड़ी निवासी सुनील बाइक पर जानसठ आ रहा था, वहीं बाइक सवार सद्दाम अपनी पत्नी व पांच माह के बच्चे माज को लेकर मीरापुर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव सादपुर के पास दोनों बाइक सवारों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने धुआं कर दोनों बाइक सवारों व महिला के बच्चे की जान बचाई। ग्रामीणों ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मधुमक्खियों के हमले के दौरान सड़क के दोनों ओर चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। खतौली व जानसठ मार्ग एक घंटा तक सुनसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें