फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी से मिले मखियाली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी से मिले मखियाली के ग्रामीण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली में दबिश के दौरान हुई मदनपाल की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन व ग्रामीण एसपी सिटी से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने का हवाला देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मदनपाल की मौत हार्टअटैक से ही होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में मंगलवार देर रात जिलाबदर अपराधी मोनू को पकड़ने के लिए दी गई दबिश के दौरान उसके पिता मदनपाल अचेत होकर गिर पड़े थे। परिजन उसे भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई थी। मदनपाल की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण व परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया था। दिनभर चले बवाल के बाद इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह, गांधीनगर चौकी प्रभारी अजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने और सांसद डॉ संजीव बालियान द्वारा दस लाख की आर्थिक सहायता व पक्का मकान बनवाने का आश्वासन दिए जाने पर ही हंगामा शांत हो सका था। मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन व ग्रामीण एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी सिटी ने ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दिए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, एसपी सिटी के शब्दों में, मदनपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हार्ट अटैक से ही होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें