सेवाभाव से धन्य होता है जीवन: सौरभ सागर
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि सौरभ सागर जी महाराज ने कहा कि सेवाभाव से ही जीवन धन्य होता है। सेवा से मानसिक सुख प्राप्त होता है। वह यहां कृष्णापुरी के जैन नगर में प्रवचन कर रहे थे।
प्रेमपुरी से जैन नगर पहुंचने पर सौरभ सागर जी महाराज का बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उनके स्वागत में एकत्र हुए। स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, राजकुमार जैन, सभासद अमित बॉबी, रोहित जैन, देवेंद्र कुमार जैन, संजय जैन, राजेंद्र जैन, प्रवीण जैन, रविंद्र जैन, पुनीत जैन आदि मौजूद रहे। जैन मुनि ने श्रद्धालुओं को मुरादनगर में नहर के किनारे निशक्त जनों के लिए बनाए जा रहे आशा जीवन हॉस्पिटल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैन समाज के सहयोग से बन रहे। इस हॉस्पिटल में इलाज पूरी तरह फ्री होगा। अपने प्रवचन में महाराज श्री ने कहा कि हमारे में मन में दया, धर्म और सेवा का भाव हमेशा रहना चाहिए। इससे हमारा मन और मस्तिष्क भी शांत रहता है। मन में अच्छे भाव रहने से दुष्प्रभावों से बचते हैं।