फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली
विज्ञापन

खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में दूसरे दिन छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ ली। गांव सठेड़ी में आयोजित शिविर में दूसरे दिन छात्राओं शिवानी, आयुषी, अरुणा, पूजा, रितिका, विनिता, छवि, महिमा, राधिका, निकिता, सोनम, रुपल, पारुल, अदिति, शिवाक्षी, शिफा आदि ने गांव की बस्तियों में सफाई अभियान चलाया तथा ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस शिविर प्रभारी साधना सोम ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


जीडीपी में वृद्धि ही आर्थिक विकास नहीं
खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारत का आर्थिक विकास विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि केवल जीडीपी में वृद्धि ही आर्थिक विकास नहीं है। बल्कि विकास वह है, जिसमें निर्धनता और बेरोजगारी न हो। सभी को शिक्षा मिलें, स्वास्थ्य अच्छा हो, सामाजिक व आर्थिक विषमता न हो तथा जीवन स्तर ऊंचा हो। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव मुकेश कुमार जैन, मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. अशोक कुमार गुप्ता तथा प्रबंध समिति सदस्य मनोज जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ तथा संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. सपना जैन ने किया। कार्यक्रम में डा. अल्पना गर्ग, जर्मरुद फैजी, अतुल कुमार का सहयोग रहा। डा. रीना मित्तल, डा. अरविंद राणा, डा. दीप्ति जैन, डा. ऋचा जैन, डा. मेघा फातिमा, डा. फरहीन जावेद, डा. पंकज, पूनम, डा. शालिनी जैन, डा. विपिन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें