फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
विज्ञापन

खतौली। नगर के नौ जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री 1008 आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्तिमय भावना के साथ गरिमापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रात:काल में भक्तगण केसरिया व पीत वस्त्रों में एकत्रित हुए। सुश्रावकों ने वीतरागीय प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा और विधान का आयोजन भक्ति संगीत के साथ किया। इसके साथी ही निर्वाण लाडू भक्ति के साथ अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने धार्मिक भजन भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भागीरथ जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में अरुण जैन ने कहा कि आदिनाथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर हैं। श्री आदिनाथ प्रभु का अभिषेक कर जहां श्रद्धालु अपने हाथों को पवित्र कर रहे हैं, वहीं पापों का क्षय व पुण्य का अर्जन कर रहे हैं। मंत्रोच्चारण के साथ हम जिस जल से श्रीजी का अभिषेक करते हैं, वही जल गंधोदक का रूप ले लेता है। ऐसे गंधोदक को उत्तम अंग मस्तिष्क पर विनयपूर्वक लगाना चाहिए। शाम के समय आरती की गई। लक्की ड्रा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मुकेेश एडवोकेट, सिद्धार्थ, रवि, हंसकुमार, पुनीत दादरी, रामकुमार, भूषण लाल, राकेश अंबर, जयभगवान, अरुण, प्रमोद, सुरेंद्र, बल्लू सराफ, कल्पेंद्र, राजकुमार प्रवक्ता, सुरेंद्र अरिहंत, दीपक भैंसी, अनुपक, डा. ज्योति, डा. आशा, मृदुला, अनीता, नैनी, वैभव सभासद, स्नेहलता, राजीव, सर्वेश, प्रवक्ता नीरज जैन आदि जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें