मंसूरपुर। गांव जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में देशभक्ति से प्रेरित एक गायन प्रतियोगिता ‘आओ गाए देशभक्ति ताराना’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके आत्रे, ब्लाक प्रमुख सदर अमित चौधरी, पंडित संजीव शंकर, देवेंद्र सिंह, विरेंद्र सैनी, रोहित कुमार, अनंगपाल राठी, अशोक काकरान व मनोज कुमार के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित द्वारा किया गया।
बच्चों ने गायन प्रतियोगिता में देशभक्ति गीत गाकर सभी दर्शकों के मन में देशभक्ति की प्रेरणा जागृत की। गायन प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। पहले वर्ग में काजल मालियान, तनु पाल, सृष्टि, दूसरे वर्ग में मधु उपाध्याय, दीपांशु, हिना फिरदोस तथा तृतीय वर्ग में सलीम खान, अमन सहरावत, पलक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मधु उपाध्याय ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए महान गायिका लता मंगेशकर की याद दिलाई। प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया, प्रत्युष गोयल, अजीत मलिक, जितेंद्र कुमार, धीरज बालियान, आजाद सिंह, सर्वेश राठी, जयवीर समस्त अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सहित पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका नरेश, शुभम, आयुष शर्मा व शिवानी शर्मा ने निभाई और गायन प्रतियोगिता के प्रभारी दीपक योगी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में वाद्य यंत्र बजाकर सभी प्रतिभागियों का साथ दिया। अध्यक्षता प्रबंधक कृषिपाल ने और संचालन विकास भार्गव, छात्र परवेज, छात्रा प्राक्षी ने किया।