महिलाओं के लिए नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप शिविर आज
मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण को लेकर अमर उजाला के अपराजिता अभियान 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को शहर के जानसठ रोड स्थित उर्मिला नर्सिंग होम में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर लगाया जाएगा।
नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर में शहर की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ मंजू प्रभाकर, डॉ दीप्ति अग्रवाल और डॉ बलजीत कौर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। इनके साथ ही शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विवेक कुमार भी शिविर में शामिल होंगे। नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का शुभारंभ सोमवार दोपहर 12.30 बजे स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा व नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल करेंगी। शिविर में महिलाओं के नि:शुल्क चेकअप के साथ ही चयनित मरीजों को पैथोलॉजी जांच और नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अपराजिता कार्यक्रम के तहत होने वाले महिला हेल्थ चेकअप शिविर में इनरव्हील क्लब की महिला सदस्याएं भी जिला सचिव संतोष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिभाग करते हुए महिला जागरूकता की अलख जगाएंगीं। वहीं, प्रयत्न संस्था के महासिचव असर फारूखी भी शिविर में शामिल होंगे।