मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एमबीए, बीबीए, बीकॉम व एमकॉम पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 17 प्रतिभागियों का चयन किया गया। बीमा क्षेत्र की कंपनी आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ने समूह चर्चा और साक्षात्कार के बाद विद्यार्थियों का चयन किया।
कंपनी की एचआर मैनेजर ऐश्वर्य रस्तौगी ने प्रथम चरण में व्याख्यान आयोजित किया, जिसमें विद्यार्थियों को बीमा क्षेत्र के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। दूसरे चरण में समूह चर्चा हुई, जिसमें 86 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद 39 विद्यार्थियों का तृतीय चरण के लिए चयन हुआ। अंतिम चरण में साक्षात्कार के बाद 17 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सहनिदेशक डॉ. अभिषेक बागला ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का सम्मान किया। डीन डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कहा कि विद्यार्थियों को विषय के ज्ञान में दक्ष बनाने के साथ उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान कराए जाते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक विवेक त्यागी, रमिका वर्मा व संजय शर्मा रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अशफाक अली का योगदान रहा।