फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात के बेटे के नाम पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद कुख्यात के नाम पर दी धमकी
विज्ञापन

चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा निवासी असलम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां नसीमा के नाम पर छपार के गांव बरला में जमीन है। आरोप है कि कुछ आरोपी जबरन उसकी जमीन हथियाना चाहते हैं, जिसका वह विरोध कर रहा है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार देर रात उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें बोल रहे युवक ने खुद को एक कुख्यात का जेल में बंद बेटा बताते हुए उस पर जमीन बेचने का दबाव बनाया। आरोप है कि जमीन नहीं बेचने पर उसे युवक द्वारा हत्या कराने की धमकी दी गई, जिससे युवक के साथ ही उसका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित ने उक्त मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को देते हुए कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। सीओ सदर रिजवान अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवक ने लगाई घर में फांसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर निवासी युवक ने शनिवार शाम के समय अज्ञात कारणों से घर के एक कमरे में खुद को बंद कर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ऐनवक्त पर परिजनों ने युवक को फांसी पर झूलते देख कमरे का दरवाजा बमुश्किल खोलकर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब तक युवक बेहोश हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें