फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सप्ताह के समापन पर पुरस्कृत हुए प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सप्ताह के समापन पर पुरस्कृत हुए प्रतिभागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के बाद पुरस्कार वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य भीम सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान आरती, अमिता, अनीता, पिंकी, ज्योति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कबड्डी कोच जितेंद्र चौधरी ने योग की महत्ता बताई। कार्यक्रम प्रभारी जहीर आलम ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। सुमित कुमार, शाकिब, दीपक, नितिन, दिग्विजय ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को ब्रजपाल सिंह, डा. मुकेश गुप्ता, सुदेश पाल, कार्यक्रम समन्वयक विभू मिश्रा, विरेंद्र अग्रवाल, अजय कुमार, स्वाति शर्मा, सत्येंद्र, नितिन पाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ ने लिया चार्ज
मुजफ्फरनगर। कुशीनगर से स्थानांतरित होकर आए अमित कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का चार्ज लिया है। शनिवार को अमित कुमार सिंह मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने चार्ज लेने की औपचारिकता पूर्ण की। करीब छह महीने बाद नगर पालिका में स्थायी तौर पर ईओ की तैनाती की गई है।

मतदाता दिवस पर दिलाएं शपथ
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थाओं में सुबह 11 बजे शपथ के बाद प्रभातफेरी, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, गीत आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएं। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्य को पत्र भेज दिया गया है।

गणतंत्र दिवस पर दस बजे होगा ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुुमार मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे टाउन हाल से प्रत्येक विद्यालय के 50-50 छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगे। दस बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा। 12 बजे रूट मार्च और साढ़े तीन बजे नगर पालिका मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी को विद्यालय भवनों को रोशन किया जाएगा और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। 26 जनवरी को सवेेरे साढ़े आठ बजे स्टेडियम से पांच किलोमीटर की दौड़ होगी।

सामूहिक विवाह के लिए करें आवेदन
मुजफ्फरनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम नौ फरवरी को होंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के पात्र लोगों से नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों से ब्लॉक एवं जिला पंचायत में आवेदन करने को कहा है।

नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना निवासी एहतशाम सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि डीएम कार्यालय में पहले सीमा विस्तार के लिए कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन


पेंशन के लिए लगेंगे शिविर
मुजफ्फरनगर। वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत अवशेष पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति को 20 से 30 जनवरी तक कैंप लगाए जाएंगे। डीएम राजीव शर्मा के अनुसार 21 एवं 22 जनवरी को तहसील सदर में, 23 को विकास खंड पुरकाजी, 24 को ब्लॉक चरथावल, 25 को तहसील खतौली, 28 को तहसील जानसठ में और 29 को तहसील बुढ़ाना में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें