फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पर सपा के एजेंट के रुप में काम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन पर सपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप
विज्ञापन

खतौली। भाजपा नेता ने नगरपालिका परिषद की चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष पर समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि नगर पालिका में सपा की चेयरमैन बिलकिस बानो अधिशासी अधिकारी से मिलकर दोनों सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। नगर पालिका के भाजपा सभासदों व कार्यकर्ताओं का कोई कार्य नहीं करते हैं। आरोप है कि पिछली योजना में लगी लाइटें जो बंद पड़ी हैं, उनको भी ठीक नहीं किया गया है। पिछले वर्ष से जितनी भी बोर्ड की बैठक हुई हैं, उनकी एक भी प्रोसिडिंग नहीं दी गई है। भाजपा नेता ने मंत्री से जांच पड़ताल कराकर शीघ्र कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें